पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रवचन मंच का किया उद्घाटन,भक्तिमय हुआ बुढ़ियाडाबर महायज्ञ परिसर,बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने प्रवचन मंच का किया उद्घाटन,भक्तिमय हुआ बुढ़ियाडाबर महायज्ञ परिसर,बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

28 May 2026 |  9

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।प्रखंड के बरहमौरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम बुढ़ियाडाबर में आयोजित श्री श्री 108 मां भगवती और हनुमान प्राण प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव महायज्ञ सह श्रीमद् दैवी भागवत कथा के दौरान मंगलवार को प्रवचन मंच का उद्घाटन पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया। उद्घाटन के साथ ही पूरा यज्ञ परिसर भक्तिमय माहौल में सराबोर हो उठा।यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव ने मुख्य अतिथि उमाशंकर अकेला को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन उपमुखिया सह यज्ञ समिति के सचिव रामसुंदर प्रजापति ने किया। 



इस अवसर पर पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने कहा कि धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारा,संस्कार और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। उन्होंने यज्ञ समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता की कामना की। 



कार्यक्रम में यज्ञ समिति के अध्यक्ष संजय कुमार यादव, कोषाध्यक्ष पवन प्रजापति, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि अनिल वर्णवाल, मुख्य पुजारी भिखन यादव, उदय यादव, अर्जुन यादव, कृष्णा यादव, भागीरथ यादव, रामभरोस यादव, मिथिलेश इंद्रगुरु, चुरामन प्रजापति, संतोष यादव, गिरधारी प्रजापति, रंजीत प्रजापति, गंदौरी यादव, सुरेश यादव, सुधीर यादव, कैलाश यादव, संजय प्रजापति, बृजकिशोर प्रजापति, बाबूलाल यादव, रामवृक्ष यादव, सदानंद यादव, विकास यादव, नकुल यादव, गणेश यादव, मिथिलेश प्रजापति, विजय यादव, बिनोद यादव, रामदेव यादव सहित सैकड़ों श्रद्धालु और धर्मावलंबी उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग