पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
साहिबगंज।बरहरवा प्रखंड मुख्यालय में बीते 4 मई से शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी की ओर से जाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना आखिरकार मंगलवार को समाप्त हो गया। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम और राजमहल विधायक एमटी राजा की मौजूदगी में आंदोलनकारियों को ठोस आश्वासन मिलने के बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया गया।
पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने को लेकर उपायुक्त और अन्य उच्च अधिकारियों से सकारात्मक बातचीत हुई है।
धरना स्थल पर राजमहल अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो,प्रखंड विकास पदाधिकारी सनी कुमार दास और अंचलाधिकारी अनोज कुमार भी मौजूद रहे।सबके बीच हुई बातचीत में ये अहम फैसले लिए गए की एक जांच कमेटी का गठन किया जाएगा,जिसमें शेरशाहबादी डेवलपमेंट सोसाइटी के सदस्य भी शामिल होंगे। कमेटी एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेजेगी। अगर जरूरत पड़ी तो राज्य सरकार के कैबिनेट से संशोधन करवाकर शेरशाहबादी जाति प्रमाण पत्र फिर से निर्गत करवाया जाएगा।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष विधायक प्रतिनिधि बरकत खान, बीस सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास, प्रखंड अध्यक्ष रंजीत टुडू, गुलाम रब्बानी, कमल आर्य, मोफक्कर हुसैन, मोरसलिम खान, अहदक अली, हजरत अली, अश्वनी आनंद, नवीद अंजुम, रबीउल इस्लाम, दिलदार आलम, नेहाल अख्तर, जब्बार शेख, रफीकुल इस्लाम, काजल, समीम बेनाम, अनारूल खान, सफातुल्लाह, अजमल, अख्तारुल, मोस्ताफेजुर समेत पार्टी के पदाधिकारी और सोसाइटी के सदस्य उपस्थित रहे।
बता दें कि शेरशाहबादी समाज को जाति प्रमाण पत्र मिलेगा या फिर कमेटी की फाइलों में उलझेगा मामला।अब सबकी नजर सरकार पर है।