मेकॉन को मिला जीईईएफ ग्लोबल एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड

मेकॉन को मिला जीईईएफ ग्लोबल एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड

27 May 2026 |  23

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



रांची।मेकॉन लिमिटेड को नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट फाउंडेशन (जीईईएफ) द्वारा वर्ष 2026 के लिए ग्लोबल सस्टेनेबल इंजीनियरिंग एक्सीलेंस के लिए प्रतिष्ठित जीईईएफ ग्लोबल एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया है।



यह पुरस्कार मेकॉन की ओर से लक्ष्मी महतो,वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रभारी (पर्यावरण अभियांत्रिकी) और सीमंतिनी साहू, सहायक महाप्रबंधक (लौह निर्माण) एवं प्रभारी (निगमित संचार) ने ग्रहण किया।



यह पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र मुख्य अतिथि डॉक्टर वीके सारस्वत,सदस्य नीति आयोग द्वारा बेनेडिक्ट होस्कुल्डसन, भारत में आइसलैंड के राजदूत,डॉ. पीसी पंत, भारत सरकार के पूर्व वरिष्ठ सलाहकार डॉ. एवगेनी ग्रिवा, भारत में रसियन फेडरेशन के उप व्यापार आयुक्त और पुनीत सिंह नागी, निदेशक, जीईईएफ जैसे कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थित में प्रदान किया गया। 



जीईईएफ ग्लोबल एनवायरनमेंटल एक्सीलेंस अवार्ड पर्यावरण संरक्षण, दीर्घकालिक प्रथाओं और ऊर्जा दक्षता के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट योगदान और नेतृत्व को मान्यता प्रदान करता है। इंजीनियरिंग, परामर्श और परियोजना निष्पादन कार्यों में पर्यावरणीय उत्कृष्टता को शामिल करने के प्रति मेकॉन की प्रतिबद्धता को इस सम्मान के माध्यम से सराहा गया है।


ट्रेंडिंग