मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट द्वारा 100 मरीजों का उपचार, नि:शुल्क दवा वितरण

मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट द्वारा 100 मरीजों का उपचार, नि:शुल्क दवा वितरण

27 May 2026 |  33

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



गोड्डा।अदानी फाउंडेशन के तत्वावधान में मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट के माध्यम से महागामा के गुदिया,डकैता और हरिणचारा गांवों में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 100 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार किया गया।साथ ही मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया।



शिविर में ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ सर्दी, बुखार,कमजोरी,ब्लड प्रेशर और अन्य बीमारियों का इलाज किया गया। डॉक्टरों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच कराने की सलाह दी।



इस दौरान डॉक्टर ललन कुमार,बांटी कुमार,एएनएम सोनावती मरांडी और वंदना प्रजापति सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही। ग्रामीणों ने अदानी फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इस तरह की स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।


ट्रेंडिंग