अवैध कटाई से सिमट रहे जंगल,वन विभाग की उदासीनता पर ग्रामीणों में आक्रोश

अवैध कटाई से सिमट रहे जंगल,वन विभाग की उदासीनता पर ग्रामीणों में आक्रोश

28 May 2026 |  15

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के इंदिरा और चीरवा जंगलों में इन दिनों सखुआ समेत अन्य बहुमूल्य पेड़ों की अवैध कटाई धड़ल्ले से जारी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन संपदा की खुलेआम हो रही इस लूट के बावजूद वन विभाग प्रभावी कार्रवाई करने में विफल साबित हो रहा है।



ग्रामीणों के अनुसार जंगलों से प्रतिदिन लकड़ियों की अवैध कटाई से पर्यावरणीय संतुलन प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है।वन क्षेत्र में लगातार घटते पेड़ों को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश देखा जा रहा है,उनका कहना है कि यदि समय रहते अवैध कटाई पर रोक नहीं लगाई गई तो आने वाले दिनों में जंगलों का अस्तित्व खतरे में पड़ सकता है। 



ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की निष्क्रियता के कारण लकड़ी माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे बेखौफ होकर जंगलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।


ट्रेंडिंग