डॉ.महुआ माजी ने यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन फैमिली स्टोर का किया उद्घाटन

डॉ.महुआ माजी ने यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन फैमिली स्टोर का किया उद्घाटन

28 May 2026 |  14

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 

 



रांची।राजधानी रांची के कांके रोड पर पंचरत्न टावर में अंतरराष्ट्रीय फैशन ब्रांड यूनाइटेड कलर्स ऑफ बेनेटन के नए फैमिली स्टोर का राज्यसभा सांसद डॉक्टर महुआ माजी ने  उद्घाटन किया।बेनेटन इंडिया लिमिटेड और एलायंस एंकर की साझेदारी में खुला यह पहला शोरूम शहर के फैशन बाजार के लिए एक बड़ी सौगात माना जा रहा है।



इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए फ्रेंचाइजी संचालक संजय कुमार ने कहा कि रांची में फैशन और लाइफस्टाइल के प्रति लोगों की बढ़ती रुचि को देखते हुए इस स्टोर की शुरुआत की गई है। आने वाले दिनों में झारखंड के अन्य शहरों में भी विस्तार की योजना है।



संजय कुमार ने कहा कि नए फैमिली स्टोर में पुरुषों,महिलाओं और बच्चों के लिए ट्रेंडी,प्रीमियम और इंटरनेशनल फैशन परिधानों का आकर्षक कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है। ग्राहकों को यहां लेटेस्ट डिजाइन,बेहतरीन क्वालिटी और आधुनिक फैशन की विस्तृत श्रृंखला एक ही छत के नीचे मिलेगी।



कंपनी की ओर से बताया गया कि कांके रोड जैसे इलाके में स्टोर खोलने का उद्देश्य ग्राहकों को विश्वस्तरीय फैशन अनुभव उपलब्ध कराना है।स्टोर में कैजुअल वियर,फॉर्मल वियर, डेनिम,टी-शर्ट,जैकेट और बच्चों के फैशन परिधानों के कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं।



उद्घाटन समारोह के दौरान बेनेटन इंडिया लिमिटेड के सीनियर ऑफिसर चेतन,पिकेश्वर,गाफिर सहित शहर के कई गणमान्य लोग,फैशन प्रेमी और बड़ी संख्या में ग्राहक मौजूद रहे।



स्टोर के उद्घाटन के मौके पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर और आकर्षक छूट की भी व्यवस्था की गई है,जिसका लोगों में खासा उत्साह देखा गया।


ट्रेंडिंग