पत्थलगड़ा के बरवाडीह में गार्डवाल निर्माण में बरती जा रही है भारी अनियमितता,ग्रामीणों ने आवेदन देकर जांच की मांग की

पत्थलगड़ा के बरवाडीह में गार्डवाल निर्माण में बरती जा रही है भारी अनियमितता,ग्रामीणों ने आवेदन देकर जांच की मांग की

10 Mar 2026 |  10

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पत्थलगड़ा/चतरा।प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह में मुख्यपथ से बासुदेव तिवारी के घर तक बन रहे पीसीसी पथ और गार्डवाल निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।जानकारी के अनुसार सामग्री में कम सीमेंट डाला जा रहा है,जिससे स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है।गार्डवाल निर्माण में बरती जा रही अनियमितता को लेकर बरवाडीह के ग्रामीणों ने उपायुक्त से इस मामले को लेकर जांच कर संवेदक के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। 



मालूम हो कि यह निर्माण कार्य विशेष प्रमंडल विभाग द्वारा लगभग 23 लाख रुपए की लागत से पीसीसी पथ और गार्डवाल निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। फिलहाल मुख्य पथ के समीप तालाब में गार्डवाल निर्माण में काफी अनियमितता बरती जा रही है। 



प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पत्थर जोड़े जाने के क्रम में गार्डवाल के बीचों-बीच बिना पानी दिए सिर्फ मसाले से पत्थर को ढक दिया जा रहा है,जिससे ग्रामीण देख भड़क गए और विभाग के खिलाफ काफी आक्रोशित हो गए। विभाग के कनीय अभियंता के निर्देश के बावजूद भी संवेदक द्वारा मनमाने ढंग से गार्डवाल के निर्माण का कार्य तेजी से कराया जा रहा है।



कनीय अभियंता विशेष प्रमंडल अनिल लाकड़ा ने कहा कि गार्डवाल निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा मिली है,जांच कर संवेदक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


ट्रेंडिंग