विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यालय में बैठक का आयोजन,आगामी कार्यक्रम पर चर्चा
19 मार्च से 2 अप्रैल तक रामगढ़ जिले में 125 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम मनाने का लक्ष्य:छोटू वर्मा
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रामगढ़।विश्व हिंदू परिषद रामगढ़ जिला कार्यालय में रविवार को आगामी कार्यक्रमों को लेकर विश्व हिंदू परिषद जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुलेश सिंह की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक का शुरुआत ओम के उच्चारण और श्री राम जय राम के जयघोष के साथ किया गया।बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच विहिप जिला मंत्री छोटू वर्मा ने रामोत्सव सहित आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा कर रुप रेखा किया गया।
जिला मंत्री छोटू वर्मा ने बताया कि इस वर्ष रामगढ़ जिले में धूमधाम से रामोत्सव का कार्यक्रम जिला, प्रखंड, पंचायत एवं ग्राम स्तर तक कार्यक्रम किया जाएगा।इस वर्ष रामोत्सव कार्यक्रम 19 मार्च से लेकर 2 अप्रैल तक मनाया जाएगा। छोटू वर्मा ने बताया कि रामगढ़ जिले में 125 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम मनाने का लक्ष्य रखा गया है।रामोत्सव के तहत लोगों को राम जी के आदर्श जीवन चरित्र के बारे में लोगों को बताया जाएगा साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संबंध में लोगों को जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर विहिप सह मंत्री तरुण वर्मा,बजरंग दल जिला संयोजक महेंद्र ठाकुर,जिला सत्संग प्रमुख संतोष सिंह,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दानिश पटेल, पूर्व गौरक्षा प्रमुख गौतम मिश्रा, बलोपासना केंद्र प्रमुख सनी महतो सहित अन्य मौजूद थे।