सीएम आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

सीएम आवास में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन

18 Mar 2026 |  3

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से  माह-ए-रमज़ान के अवसर पर मंगलवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय परिसर में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रोजेदारों सहित विभिन्न धर्मों,समुदायों और वर्गों के गणमान्य अतिथि,जनप्रतिनिधि,सामाजिक कार्यकर्ता और अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।मौके पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया। 



इस अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि रमज़ान का पाक माह आपसी सौहार्द,भाईचारा एवं समरसता का संदेश देता है। सीएम सोरेन ने कहा कि यह पर्व हमें एक-दूसरे के प्रति सम्मान,सहयोग और सद्भाव बनाए रखने की प्रेरणा देता है।माह-ए-रमज़ान हमसभी को त्याग,तपस्या,करुणा और मानव सेवा के लिए प्रेरित करता है। सीएम सोरेन ने समस्त राज्य वासियों की सुख,समृद्धि, खुशहाली और उन्नति की कामना करते हुए रमज़ान की मुबारकबाद दी।



सीएम हेमन्त सोरेन उनकी पत्नी विधायक कल्पना सोरेन सहित आमंत्रित अतिथियों ने सामूहिक दुआ में शामिल होकर राज्य की सुख-समृद्धि,खुशहाली, प्रगति,आपसी भाईचारे और स्नेह के लिए अल्लाह-ताला से दुआ मांगी।मौके पर विभिन्न समुदाय और धर्मों के लोगों की उपस्थिति ने सामाजिक एकता और सद्भाव की मिसाल पेश की। रोजेदारों ने नमाज अदा कर समाज,राज्य और देश में अमन-चैन व खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।



  

इस अवसर पर मंत्री राधा कृष्ण किशोर,मंत्री दीपक बिरुवा, मंत्री चमरा लिंडा,मंत्री संजय प्रसाद यादव,मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी,मंत्री हफीजूल हसन,मंत्री दीपिका पांडेय सिंह,मंत्री योगेंद्र प्रसाद,मंत्री सुदिव्य कुमार,मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो सहित विधायकगण उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग