झारखंड में धूल फांक रहे बुलेटप्रूफ वीआईपी वाहन,मरांडी ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र,की इन्हें देने की मांग

झारखंड में धूल फांक रहे बुलेटप्रूफ वीआईपी वाहन,मरांडी ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र,की इन्हें देने की मांग

22 Mar 2026 |  14

 



रांची।पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर सरकारी संसाधनों की खरीद और इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए हैं।मरांडी ने राज्य सरकार द्वारा साल 2024 में खरीदे गए 17 बुलेटप्रूफ वाहनों की खरीद और उनके इस्तेमाल को लेकर नाराजगी जाहिर की है।



झारखंड विधानसभा के नेता बाबूलाल मरांडी ने पत्र में कहा...



झारखंड विधानसभा के विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने पत्रा में कहा है कि इनमें से कुछ वाहनों का इस्तेमाल ही नहीं हो रहा ऐसे में राज्य सरकार को इन्हें खरीदने की क्या जरूरत थी।मरांडी का ये भी कहना है कि इनमें से कुछ वाहन तो खाली खड़े ही रहते हैं जिनसे इनके इंजन के खराब होने की संभावना है।



धूल फांक रहे वीआईपी वाहन



बाबूलाल मरांडी ने पत्र में लिखा कि खरीदे गए 17 वाहनों में से तीन वाहन मुख्यमंत्री के काफिले में जोड़ दिए गए,जबकि दो वाहन राज भवन के लिए दे दिए गए,जबकि बाकी बचे 12 वाहन वीआईपी की आवाजाही के नाम पर हेडक्वार्टर रिजर्व ट्रांसपोर्ट में खड़े हैं। मरांडी ने दावा किया कि इनमें से ज्यादा वाहनों का समुचित इस्तेमाल नहीं हो रहा है।राज्य सरकार ने इन वाहनों को वीआईपी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खरीदा था।गृह विभाग ने मुख्यमंत्री,पूर्व मुख्यमंत्रियों,राज्यपाल और विशेष अतिथियों की आवाजाही के लिए 17 बुलेटप्रूफ वाहन खरीदे थे।



मरांडी ने वाहन इन्हें देने के लिए कहा



बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा,अगर इन वाहनों का इस्तेमाल ही नहीं करना है, तो इन्हें खरीदने की जरूरत क्या थी,इन पर खर्च किए गए पैसे बचाए जा सकते थे।मरांडी ने आरोप लगाया कि पूर्व मुख्यमंत्रियों को दिए गए वाहन 10-12 साल पुराने हैं और उनकी हालत भी ठीक नहीं है।यहां तक कि मुझे दिया गया बुलेटप्रूफ वाहन भी काफी पुराना है और बार-बार खराब होता रहता है,जो वाहन इस्तेमाल नहीं हो रहे हैं, उन्हें मुख्य सचिव,डीजीपी,गृह सचिव और कैबिनेट सचिव को दे देना चाहिए।



बता दें कि बुलेटप्रूफ वाहन दिखने में साधारण होते हैं,लेकिन इसमें जो सवार होते हैं यह उनके लिए सुरक्षा कवच का काम करता है।वाहन में 360 डिग्री बुलेटप्रूफ प्रोटेक्शन,ब्लास्ट प्रूफ फ्लोर,पारदर्शी बुलेटप्रूफ ग्लास और रन फ्लैट टायर सिस्टम होते हैं।


ट्रेंडिंग