खड़गपुर रेल मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेटलमेंट भुगतान के लिए समारोह आयोजित

खड़गपुर रेल मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेटलमेंट भुगतान के लिए समारोह आयोजित

01 Apr 2026 |  19

 



ब्यूरो प्रमुख 



घाटशिला/खड़गपुर।दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल (पश्चिम बंगाल) द्वारा साउथ इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम,खड़गपुर में सेवानिवृत्ति प्राप्त करने वाले कर्मचारियों को सेटलमेंट देयकों के भुगतान लिए एक औपचारिक समारोह का आयोजन किया गया।



मंडल के विभिन्न विभागों के कुल 50 कर्मचारी अधिवर्षिता  के आधार पर रेल सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी दीर्घकालीन और समर्पित सेवाओं के प्रति सम्मान स्वरूप पेंशन पेमेंट ऑर्डर, स्मृति चिन्ह और अन्य सेटलमेंट दस्तावेज प्रदान किए गए।



स्मृति चिन्ह और सेटलमेंट दस्तावेज ललित मोहन पांडे,मंडल रेल प्रबंधक खड़गपुर द्वारा देबजित दास,अपर मंडल रेल प्रबंधक खड़गपुर और संजय कुमार,मुख्य चिकित्सा अधीक्षक खड़गपुर की उपस्थिति में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को प्रदान किए गए।



इस अवसर पर अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सेवा अवधि के दौरान उनके समर्पण, निष्ठा और कड़ी मेहनत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों के परिवारजनों को भी उनके निरंतर सहयोग और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया, जिन्होंने कर्मचारियों की सेवा यात्रा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



अधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को साइबर और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने और ऑनलाइन वित्तीय लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतने की भी सलाह दी।



इस समारोह में मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। यह कार्यक्रम सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित करने और उनके सेवानिवृत्ति लाभों के समयबद्ध निपटान के प्रति मंडल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।


ट्रेंडिंग