तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर राजद की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न,5 अप्रैल को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के रांची जाने का निर्णय

तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर राजद की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न,5 अप्रैल को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के रांची जाने का निर्णय

01 Apr 2026 |  16

तेजस्वी यादव के स्वागत को लेकर राजद की जिला कार्यकारिणी बैठक सम्पन्न,5 अप्रैल को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के रांची जाने का निर्णय



रसोई गैस और पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत पर महिला राजद ने जताई गहरी नाराजगी



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



दुमका।राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक मंगलवार को जिला अध्यक्ष डॉक्टर अमरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में इंडोर स्टेडियम के प्रांगण में संपन्न हुई।बैठक में जिला कमेटी के सदस्य,विभिन्न प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्षगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



जिला अध्यक्ष डॉक्टर अमरेंद्र कुमार यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को राजद का कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद उनका झारखंड की धरती पर पहला आगमन आगामी 5 अप्रैल को प्रस्तावित है। इस अवसर पर उनके स्वागत समारोह में भाग लेने के लिए पूरे राज्य के कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।



बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि दुमका जिला कमेटी,प्रखंड कमेटी,पंचायत अध्यक्ष और विभिन्न प्रकोष्ठों के सैकड़ों कार्यकर्ता एक साथ रांची जाकर कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसकी तैयारी की जिम्मेदारी कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित और अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास को सौंपी गई है। 



महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष साव्या सिंह और महासचिव मनीष कुमारी ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि महिला कमेटी के सभी सदस्य रांची के कार्निवल बैंक्वेट हॉल में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में भाग लेने रांची जाएंगे। साथ ही उन्होंने रसोई गैस एवं पेट्रोलियम पदार्थों की किल्लत पर गहरी नाराजगी व्यक्त की।



बैठक में प्रदेश सचिव प्रवीर कुमार वर्मा,कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास, उपाध्यक्ष संतोष मंडल, महासचिव अमरेन्द्र यादव (सरैयाहाट), अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो. जमील अख्तर, महिला जिलाध्यक्ष साव्या सिंह, महासचिव मनीषा कुमारी, नगर अध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह चंचल, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, सरैयाहाट प्रखंड अध्यक्ष राकेश यादव, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी, सचिव दिनेश मिश्रा, मयंक रंजन, नीरज कुमार एवं रंजन कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग