2 अप्रैल को भुरकुंडा में मनाया जाएगा भव्य रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव

2 अप्रैल को भुरकुंडा में मनाया जाएगा भव्य रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव

01 Apr 2026 |  16

2 अप्रैल को भुरकुंडा में मनाया जाएगा भव्य रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव



विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता जुटे तैयारी में 



कार्यक्रम में विधायक रोशनलाल चौधरी,तिवारी महतो,निशा भगत सहित कई जनप्रतिनिधि होंगे शामिल



2 अप्रैल को भुरकुंडा के काली मंदिर,थाना चौक में आयोजित किया जाएगा कार्यक्रम



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



भुरकुंडा,रामगढ़। दो अप्रैल को विश्व हिन्दू परिषद और बजरंगदल भुरकुंडा खंड के द्वारा काली मंदिर,थाना चौक भुरकुंडा में सुरज कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया जाने वाला रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारी जोर सोर से चल रही है।रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। इसको लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता कार्यक्रम की तैयारी को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। 



कार्यक्रम में हजारों सनातनी हिंदू सिरकत करने वाले हैं। दो अप्रैल को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपस्थित लोगों के बीच में बौद्धिक कर्ता के रूप में पहुंचे वक्ता द्वारा प्रभु श्री राम और हनुमान जी के जीवन चरित्र के बारे में बताया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के अंत में प्रसाद के रुप खिचड़ी और अन्य का वितरण किया जाएगा। 



कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सूरज कुमार ने बताया की दो अप्रैल को भुरकुंडा के काली मंदिर,थाना मैदान में रामोत्सव और हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम दोपहर 3 बजे से प्रारंभ हो जाएगा। इसमें सभी सनातनी हिंदू सादर आमंत्रित हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी,रांची की निशा भगत और मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।


ट्रेंडिंग