जेजेडब्लूए की बैठक आयोजित,जगन्नाथ पुरी में अंतरराज्यीय पत्रकार सम्मेलन 10-11 मई को

जेजेडब्लूए की बैठक आयोजित,जगन्नाथ पुरी में अंतरराज्यीय पत्रकार सम्मेलन 10-11 मई को

01 Apr 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



​पोटका।झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (जेजेडब्लूए) की प्रदेश कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को तेंतला स्थित पाल रेस्टोरेंट में हुई। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र ज्योतिषी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।



15 सदस्यीय शिष्टमंडल जाएगा जगन्नाथपुरी



​बैठक में आगामी 10 और 11 मई को ओडिशा के जगन्नाथपुरी धाम में होने वाली अंतरराज्यीय बैठक पर विस्तार से चर्चा हुई। संगठन ने निर्णय लिया है कि इस उच्च स्तरीय सम्मेलन में जेजेडब्लूए का 15 सदस्यीय शिष्टमंडल हिस्सा लेगा,जो झारखंड के पत्रकारों की आवाज बुलंद करेगा। 



बैठक मे ​प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति



​इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश मिश्रा,उपाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह और प्रदेश प्रवक्ता अनुप गुप्ता ने भी अपने विचार रखे और संगठन की मजबूती पर बल दिया।


ट्रेंडिंग