लातेहार में 5 लाख का इनामी उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण
लातेहार में 5 लाख का इनामी उग्रवादी ने किया आत्मसमर्पण
03 Apr 2026 | 8
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
लातेहार।जिले में उग्रवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।जेजेएमपी का 5 लाख रुपये का इनामी सबजोनल सदस्य सुरेन्द्र लोहरा उर्फ विनोद लोहरा ने गुरुवार को आत्मसमर्पण कर दिया। सुरेंद्र लोहरा ने पलामू आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा,सीआरपीएफ 11 बटालियन के कमांडेंट और लातेहार एसपी कुमार गौरव के सामने आत्मसमर्पण किया।
आत्मसमर्पण नई दिशा अभियान के तहत हुआ,जिसके अंतर्गत उग्रवादियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरेन्द्र लोहरा लंबे समय से उग्रवादी गतिविधियों में सक्रिय था और उस पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। प्रेस कांफ्रेंस में आईजी ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में शांति और विकास को बढ़ावा मिलेगा।