ट्रेड फेयर में लोगों को पसंद आ रहा ईरान का चॉकलेट और आफगानिस्तान का ड्राई फ्रुट्स, 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़ 

ट्रेड फेयर में लोगों को पसंद आ रहा ईरान का चॉकलेट और आफगानिस्तान का ड्राई फ्रुट्स, 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में उमड़ रही भीड़ 

02 Apr 2026 |  11

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची। झारखंड चैंबर और जीएस मार्केटिंग एसोसियेट्स का संयुक्त तत्वावधान में राजधानी रांची के मोहराबादी मैदान में आयोजित 17वें इंडिया इंटरनेशनल मेगा ट्रेड फेयर में लगातार लोगों के आने का सिलसिला जारी है।बुधवार को भी लोग खरीदारी करने के लिए ट्रेड फेयर पहुंचे।हर स्टॉल में खरीदारों की भीड़ दिख रही है।  



ट्रेड फेयर में पहली बार इलास्टिक फीटेड बेडशाीट लाया गया है। यह बेडशीट हर साइज में उपलब्ध है,इसकी खासियत है कि यह बड़े ही आसानी से किसी से गद्दे में फीट हो जाते है। इसे लगाना और खोलना बड़ा आसान है। इसकी कीमत एक हजाज रूपये है। वहीं ईरान का चॉकलेट भी लोगों को खुब पंसद आ रहा है। यहां अलग अलग वैराइटी के चॉकलेट उपलब्ध है। यह चॉकलेट 200 से 1600 रूपये तक में बिक रहे हैं। यहां शुद्ध घी, शहद और नट्स से बनी कई वैराइटी की मिठाइयां भी मिल रही है। इसके अलावा बंगाल का मशहूर संदेश मिठाई भी लोगों को भा रही है। यहां संदेश मिठाइयों के 15 से अधिक वैराइटी है। यह मिठाई 20 रूपये प्रति पीस के हिसाब से मिल रही है। ट्रेड फेयर में मात्र 500 में पांच साड़ियां बिक रही है। इस स्टॉल पर खासतौर पर महिलाओं की भीड़ अधिक उमड़ रही है। लोग एक बार में पांच से 10 साड़ियों की खरीदारी करते दिख रहे है। 



चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि इस मेगा ट्रेड फेयर के माध्यम से शहर के व्यवसायिक माहौल को नई ऊर्जा मिल रही है। यहां लगने वाले विविध स्टॉल न केवल व्यापार को बढ़ावा दे रहे हैं, बल्कि उद्यमियों के बीच नेटवर्किंग और नए अवसरों का भी सृजन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फेयर में आ रहे सकारात्मक रिस्पॉन्स से यह स्पष्ट है कि लोग ऐसे आयोजनों का बेसब्री से इंतजार करते हैं। आने वाले दिनों में भी और अधिक आकर्षण जोड़े जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस आयोजन से जुड़ सकें और इसका लाभ उठा सकें।



चैंबर महासचिव रोहित अग्रवाल ने कहा कि इस मेगा ट्रेड फेयर के जरिए रांची को एक उभरते हुए ट्रेड हब के रूप में पहचान मिल रही है। फेयर में व्यापार के साथ-साथ मनोरंजन और फूड कल्चर का भी बेहतरीन समन्वय देखने को मिल रहा है, जिससे हर आयु वर्ग के लोग आकर्षित हो रहे हैं। यह आयोजन भविष्य में और बड़े स्तर पर व्यापारिक संभावनाओं के द्वार खोलने में सहायक साबित होगा।



मेगा ट्रेड फेयर में बच्चों के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 6 से 16 वर्ष  के बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन कार्यकारिणी सदस्य आस्था किरण और पूनम आनंद के देखरेख में हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं को विधायक मथुरा महतो ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मथुरा महतो ने ट्रेड फेयर के विभिन्न स्टॉलों को भ्रमण किया और आयोजन की सराहना की। 



इस अवसर पर चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा,उपाध्यक्ष प्रवीण लोहिया,राम बांगड़,महासचिव रोहित अग्रवाल, उपसचिव नवजोत अलंग, रोहित पोद्दार, कोषाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, शशांक भारद्वाज, पूजा ढाढा, पूनम आनंद, आस्था किरण, आनंद जालान, किशन अग्रवाल, राजीव चौधरी, आलोक सिंह समेत सभी लोग मौजूद थे।


ट्रेंडिंग