निर्माणाधीन सरकारी भवन में बैर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव पुलिस कर रही मामले की जांच
निर्माणाधीन सरकारी भवन में बैर के पेड़ से लटका मिला युवक का शव पुलिस कर रही मामले की जांच
02 Apr 2026 | 8
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
इटखोरी/चतरा।इटखोरी प्रखंड कॉलोनी मध्य विद्यालय के पीछे पंचायत भवन परिसर में एक निर्माणाधीन सरकारी भवन में बैर के पेड़ से लटकता एक युवक का मिला शव।इटखोरी थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि शव करीब तीन दिन पुराना है और उससे तेज बदबू आ रही थी तो आसपास लोगों को बदबू महसूस होने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया गया।थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक की पहचान धनखेरी गांव के अहमद खलीफा के पुत्र 16 वर्षीय मोहम्मद आदिल युवक के रूप में हुई है।
परिजनों ने बताया कि मेरा बच्चे को नशे का लत लग गया था उसी कारण घर में समझाने का प्रयास किए,लेकिन नहीं समझा और ऐसा कदम उठा लिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को शॉप दिया।बुधवार को ही मिट्टी दे दिया है, इसकी जांच पुलिस कर रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कुछ कहा जा सकता है कि यह हत्या या आत्माहत्या है।