दैहर से 13 अप्रैल को रवाना होगी सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा

दैहर से 13 अप्रैल को रवाना होगी सांसद तीर्थ दर्शन यात्रा

02 Apr 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



चौपारण/हजारीबाग।सांसद तीर्थ दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा पर ले जाने वाली विशेष गाड़ी आगामी 13 अप्रैल को ग्राम पंचायत दैहर से रवाना होगी। इसको लेकर देहर शक्तिकेंद्र के संयोजक कैलाश पांडेय की अध्यक्षता में ग्राम भदान स्थित जन्मेजय कुमार सिंह के आवास पर एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक का संचालन पंचायत सारथी जन्मेजय कुमार सिंह ने किया।बैठक में यात्रा कार्यक्रम,पात्रता,यात्रियों के चयन की प्रक्रिया और भ्रमण स्थलों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।



वक्ताओं ने योजना की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए इसे सफल बनाने पर जोर दिया। साथ ही पंचायत स्तर पर निर्धारित मानकों के अनुरूप चयन सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं को भव्य तरीके से स्वागत कर यात्रा के लिए विदाई देने की रूपरेखा भी तैयार की। 



इस दौरान वक्ताओं ने हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने सबका साथ, सबका विकास,सबका विश्वास के सिद्धांत को धरातल पर उतारा है।



बैठक में जिला सांसद प्रतिनिधि अजय साहू, मांडू विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि सह तीर्थ दर्शन प्रभारी द्वारिका सिंह उर्फ खोखा सिंह, सह प्रभारी जुगनू सिंह, बरही विधानसभा क्षेत्र के सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साव, सह सांसद प्रतिनिधि रामस्वरूप पासवान, रंजित चंद्रवंशी, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, चौपारण पश्चिमी मंडल सांसद प्रतिनिधि आशीष कुमार सिंह और किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देव कुमार दांगी सहित कई जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग