अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाई हनुमान जयंती

अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल ने मनाई हनुमान जयंती

03 Apr 2026 |  27

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



गिरिडीह।अन्तराष्ट्रीय हिन्दू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल ने शहर स्थित श्याम भवन में बुधवार को हनुमान जन्मोत्सव मनाया।इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के प्रांत कार्यसमिति सदस्य अश्विनी भदानी,एडवोकेट फोरम के प्रांत उपाध्यक्ष नित्यानन्द प्रसाद,धनबाद विभागाध्यक्ष रविशंकर पांडेय,मंत्री उदय सिंह ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामजन्मोत्सव में शौर्य का प्रदर्शन करने वाली ओजश्वीनी बहनो को पुरस्कृत भी किया गया।साथ ही सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। मां भवानी अखाड़ा समिति झरियागादी की बहनो द्वारा शौर्य का प्रदर्शन भी किया गया।



चन्दन वर्मा को राष्ट्रीय बजरंग दल का सदर प्रखंड के अध्यक्ष पद पर,रोचित अग्रवाल को जिला एडवोकेट फोरम के सदस्य के रूप में वहीं कमल गिरी,पीयूष कुमार,शुभम को राष्ट्रीय बजरंग दल जिला कार्यसमिति सदस्य,नीतू शोला को राष्ट्रीय महिला परिषद के सदस्य के रूप में, पलक सिन्हा को ओजश्वीनी को जिला उपाध्यक्ष के रुप में घोषणा की गई।



मौके पर राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष गौरव कुमार अंशु, महामंत्री पंकज पांडेय, उपाध्यक्ष सुजीत सिंह, पंकज कंधवे, हिन्दू हेल्पलाइन के जिला अध्यक्ष राम गुप्ता, महामंत्री बसन्त सिंह, राष्ट्रीय मजदूर परिषद की अध्यक्ष अजय देव, महामंत्री डब्लू रवानी, मंत्री रपन गुप्ता, ॐ श्री परिवार के जिला अध्यक्ष रौनक मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की जिला अध्यक्ष पूनम सिन्हा, ओजश्वीनी की जिला उपाध्यक्ष काजल सिन्हा, उदय चन्द्रवंशी, हर्ष झा, रुद्र, आदित्य सिंह, रोहित केशरी मोजूद थे। मंच संचालन शुभम झा जी द्वारा किया गया। अध्यक्षता महामंत्री पंकज पांडेय के द्वारा किया गया।


ट्रेंडिंग