कोलफील्ड मजदूर यूनियन गिद्दी सी शाखा का पुनर्गठन, मजदूर हितों को लेकर लड़ाई होगी तेज
कोलफील्ड मजदूर यूनियन गिद्दी सी शाखा का पुनर्गठन, मजदूर हितों को लेकर लड़ाई होगी तेज
10 May 2026 | 15
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
सिरका।कोलफील्ड मजदूर यूनियन गिद्दी सी शाखा का पुनर्गठन किया गया।क्षेत्रीय सचिव पुरुषोत्तम पांडे के प्रस्ताव पर केंद्रीय महामंत्री राघवन रघुनंदन द्वारा पुनर्गठन को सहमति प्रदान की गई।पुनर्गठित कमेटी में शाखा सचिव के रूप में अनिल मांझी,शाखा अध्यक्ष के रूप में कृष्ण कुमार सिंह और कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में खेमलाल यादव का चयन किया गया।वहीं शाखा संरक्षक के रूप में अजीत सिंह और कोषाध्यक्ष के रूप में विजेंद्र सोरेन को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा कमेटी में 5 उपाध्यक्ष, 5 सहायक सचिव, 5 ऑर्गेनाइजेशन सेक्रेटरी और 29 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया।कमेटी के पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य कोलफील्ड मजदूर यूनियन गिद्दी सी परियोजना को और अधिक धारदार और सक्रिय बनाना और मजदूरों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन की दिशा में मजबूती से कार्य करना बताया गया।
इस अवसर पर नवनियुक्त शाखा सचिव अनिल मांझी ने कहा कि क्षेत्रीय एवं केंद्रीय नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे पर वे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए वे लगातार संघर्षरत रहेंगे और हर संभव प्रयास करेंगे।