उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन

उपायुक्त की अध्यक्षता में जनता दरबार का किया गया आयोजन

16 May 2026 |  8

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



देवघर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने भू-अर्जन,मुआवजा भुगतान से संबंधित,

अनुकम्पा,मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना,फसल बीमा योजना,भू-राजस्व,पेंशन,आवास से जुड़े मामलों को उपायुक्त के समक्ष रखा।उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएं सुनी गयी और आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।जनता दरबार के दौरान मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना,पेंशन एवं राजस्व से संबंधित मामलों को ऑन स्पॉट निराकरण संबंधित विभाग द्वारा किया गया।



जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये,जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याओं को सुनने के दौरान उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए,उसका समाधान जल्द से जल्द करें। 



इसके अलावा उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश सभी अंचलों के अंचलाधिकारी को दिया। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।



कस्तूरबा गांधी विद्यालय में कार्यरत कर्मियों के मानदेय से जुड़े आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को जांच कर मानदेय बढ़ाने का निर्देश दिया।साथ ही मोहन टुडु के आवेदन पर संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को मोटराइज्ड ट्राय साइकिल देने का निर्देश दिया।



उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने अंचल संबंधित विभिन्न शिकायतों के समाधान को लेकर अपर समाहर्ता व सभी अंचलाधिकारियों को आने वाले शिकायतों का ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया। साथ ही एक ही पंचयात में एक और उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण से जुड़े मामले को संज्ञान में लेते हुए उपायुक्त ने कार्यपालक दंडाधिकारी को जांच कर प्रतिवेदन उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया।



जनता दरबार में कार्यपालक दंडाधिकारी ओम प्रियदर्शी, एडीएसएस  सरिता भारती, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मी आदि उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग