गेतलसूद डैम परिसर में बनाये जा रहे कम्यूनिटी सेंटर की कार्यप्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित 

गेतलसूद डैम परिसर में बनाये जा रहे कम्यूनिटी सेंटर की कार्यप्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित 

16 May 2026 |  9

गेतलसूद डैम परिसर में बनाये जा रहे कम्यूनिटी सेंटर की कार्यप्रगति की समीक्षात्मक बैठक आयोजित 



कम्यूनिटी सेंटर निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने,नौका विहार में सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता 



रांची।उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को गेतलसूद डैम परिसर में पर्यटन विभाग द्वारा बनाये जा रहे कम्यूनिटी सेंटर की कार्यप्रगति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गयी। समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित बैठक में निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति, गुणवत्ता,सुरक्षा व्यवस्था और पर्यटन विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी।



बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने गेतलसूद डैम परिसर में निर्माणाधीन कम्यूनिटी सेंटर की कार्यप्रगति की विस्तृत समीक्षा की।उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों और कार्य एजेंसी को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों एवं समयसीमा के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि यह केंद्र पर्यटन गतिविधियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों एवं आगंतुकों के लिए उपयोगी एवं आकर्षक सुविधा के रूप में विकसित हो सके।



उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने निर्माण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।गेतलसूद डैम में संचालित नौका विहार व्यवस्था की भी समीक्षा की गयी। सुरक्षा मानकों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।उपायुक्त ने कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है तथा नौका विहार के दौरान सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय, लाइफ जैकेट, प्रशिक्षित कर्मी एवं आपातकालीन व्यवस्था हर हाल में उपलब्ध रहनी चाहिए।



उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्यटन गतिविधियों के संचालन में सुरक्षा एवं सुविधा दोनों पहलुओं का विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त हो सके।



बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी रांची,प्रभारी उपविकास आयुक्त-सह-परियोजना निदेशक आईटीडीए,अपर समाहर्त्ता रांची,अनुमण्डल पदाधिकारी सदर,जिला अभियंता,जिला खेल पदाधिकारी,संबंधित अंचल अधिकारी,स्वर्ण रेखा विद्युत परियोजना के पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग