सम्मान समारोह आयोजित:विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर हमर अधिकार मंच की पहल,पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

सम्मान समारोह आयोजित:विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर हमर अधिकार मंच की पहल,पत्रकार सुरक्षा कानून की उठी मांग

16 May 2026 |  12

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



जमशेदपुर।विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर  हमर अधिकार मंच के तत्वावधान में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह और नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मानव अधिकार कार्यशाला का भी आयोजन किया गया,जिसमें पत्रकारों की सुरक्षा,अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और मानव अधिकारों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई।कार्यक्रम का आयोजन अरुणाभा कर के नेतृत्व में किया गया। 



समारोह में जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवक्ता संजय सिंह भी उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान सभी मुख्य अतिथियों,विशिष्ट अतिथियों,पत्रकारों और समाजसेवियों को अंग वस्त्र,मोमेंटो,पुष्पगुच्छ और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने भी अरुणाभा कर को मंच का मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही दीपेश निराला ने अरुणाभा कर और डॉक्टर सबा सिद्दीकी को अपने द्वारा लिखित पुस्तक भेंट की।



सम्मान प्राप्त करने के बाद हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला ने अपने संबोधन में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज एवं सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।



समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में हमर अधिकार मंच के अध्यक्ष दीपेश निराला उपस्थित रहे।वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में उमाशंकर सिंह और डॉक्टर सबा सिद्दीकी मौजूद थे।  कार्यक्रम में अनुप श्रीवास्तव, बृजराज सिंह, राजेश गुप्ता, प्रदीप मिश्रा, राकेश सिंह, सोमनाथ तिवारी, आशिफ हुसैन, आफरीन अजिम, हमर अधिकार मंच के उपाध्यक्ष संतोष मृदुला और मीना कुमारी, संयुक्त सचिव दिलीप कुमार, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, सूरज कुमार सिन्हा, रीना श्रीवास्तव, चंदन प्रसाद, गोविन्द पाठक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।


ट्रेंडिंग