उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक

30 May 2026 |  28

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रामगढ़।उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत की उपस्थिति में शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया।बैठक के दौरान जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध किए जा रहे कार्यों की उपायुक्त सहित अन्य को  पीपीटी के माध्यम से विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।



बैठक के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने विगत कुछ समय में अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए किए गए कार्यों की जानकारी ली और और भी प्रभावी तरीके से अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



उपायुक्त ऋतुराज द्वारा खनन टास्क फोर्स की पूर्व की बैठक में दिए गए निर्देश के आलोक में किए गए कार्यों की जानकारी ली गई।इस दौरान उपायुक्त द्वारा अवैध मुहानों को बंद करने के तहत किए गए कार्यों की जानकारी लेने के क्रम में उपायुक्त ने कहीं से भी अवैध मुहानों से खनन होने संबंधित सूचना प्राप्त होने पर त्वरित रूप से कार्रवाई करते हुए उसे अच्छी तरह बंद कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।



खनन टास्क फोर्स की बैठक के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने खनिजों के परिवहन से संबंधित सभी वाहनों में जीपीएस लगाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



बैठक के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने सभी अंचलाधिकारी और सभी थाना प्रभारी को अवैध बालू परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने के लिए कई दिशा निर्देश दिए।



बैठक के दौरान जिला स्तरीय पदाधिकारी,प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों,विभिन्न परियोजनाओं के महाप्रबंधकों, अंचल अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित अन्य उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग