जल संरक्षण को लेकर पलामू कमिश्नर की त्वरित पहल ऐतिहासिक एवं जनहितकारी:हृदयानंद मिश्र 

जल संरक्षण को लेकर पलामू कमिश्नर की त्वरित पहल ऐतिहासिक एवं जनहितकारी:हृदयानंद मिश्र 

30 May 2026 |  29

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



मेदिनीनगर/पलामू।पलामू प्रमंडल में लगातार गिरते भूजल स्तर और बढ़ते पेयजल संकट को देखते हुए जल संरक्षण और रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कोर्डिनेशन कमिटी के सदस्य हृदयानंद मिश्र एडवोकेट द्वारा पलामू प्रमंडल की आयुक्त को आवेदन प्रेषित किया गया था।



उक्त आवेदन पर गंभीरता एवं संवेदनशीलता का परिचय देते हुए आयुक्त ने उसी दिन पलामू,गढ़वा और लातेहार जिलों के उपायुक्तों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु निर्देश जारी कर दिया।



इस त्वरित प्रशासनिक पहल पर हृदयानंद मिश्र ने पलामू कमिश्नर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जल संरक्षण आज केवल एक प्रशासनिक विषय नहीं,बल्कि आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व से जुड़ा प्रश्न बन चुका है। ऐसे समय में आयुक्त महोदया द्वारा दिखाई गई सक्रियता अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायी है।



हृदयानंद मिश्र ने कहा कि प्रशासन कहा कि यदि रेन वाटर हार्वेस्टिंग,जलस्रोतों के पुनर्जीवन एवं जनजागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है, तो पलामू प्रमंडल भविष्य में संभावित जल संकट से काफी हद तक सुरक्षित हो सकता है।



हृदयानंद मिश्र ने कहा कि प्रशासन और समाज यदि मिलकर कार्य करें तो जल संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया जा सकता है। उन्होंने प्रमंडलीय आयुक्त के इस सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम को जनहित में एक बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसके लिए साधुवाद ज्ञापित किया।


ट्रेंडिंग