आंगनबाड़ी,पडिरमा में बच्चों के बीच पोशाक व फेस किट का वितरण
आंगनबाड़ी,पडिरमा में बच्चों के बीच पोशाक व फेस किट का वितरण
24 Jun 2026 | 7
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बरही।बरही प्रखंड की बसरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम पडिरमा स्थित मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र सह नर्सरी स्कूल में बच्चों के बीच पोशाक और फेस किट का वितरण किया गया।बच्चों को शर्ट,पैंट,जूता,मौजा,बैग,पाठ्य कीट,तौलिया,साबुन,कंघी,नेल कटर फेस किट के आवश्यक सामग्री प्रदान की गई।बच्चों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखा गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पूर्व मुखिया मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि बच्चों को नियमित रूप से साफ-सुथरे कपड़े पहनाकर आंगनबाड़ी केंद्र भेजें। इससे बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ शिक्षा के प्रति उनकी रुचि भी बढ़ेगी।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि कामेश्वर रविदास,उप मुखिया प्रतिनिधि विनोद यादव,उत्क्रमित मध्य विद्यालय पडिरमा के प्रधानाध्यापक दशरथ कुमार,सेविका गायत्री देवी,सहायिका मीना देवी,शिक्षक दिनेश प्रसाद यादव, सुजीत यादव, ब्रह्मदेव यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।