95 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ,नाली व पुलिया निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
95 लाख की लागत से बनने वाले पीसीसी पथ,नाली व पुलिया निर्माण कार्य का विधायक ने किया शिलान्यास
24 Jun 2026 | 6
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि
बड़कागांव।प्रखंड की चेपाकला पंचायत अंतर्गत टीपी 5 टावर चौक से दिनेश्वर महतो के घर तक बनने वाले पीसीसी पथ, नाली,गार्डवाल और पुलिया निर्माण कार्य का शिलान्यास विधायक रोशन लाल चौधरी ने किया।शिलान्यास समारोह में ग्रामीणों ने विधायक का ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया।डीएमएफटी मद से स्वीकृत इस महत्वाकांक्षी योजना की कुल लागत लगभग 95 लाख रुपये है जिसका क्रियान्वयन ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल हजारीबाग द्वारा किया जाएगा।
इस मौके पर विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।सड़क,नाली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विकास से ग्रामीणों को बेहतर आवागमन,जल निकासी की सुविधा तथा छात्रों एवं आम लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि यह योजना न केवल जलजमाव की समस्या दूर करेगी,बल्कि क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी नई गति प्रदान करेगी।
इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों,पंचायत प्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही।