गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व पर विशेष कीर्तन दरबार में शामिल हुए विधायक प्रदीप प्रसाद

03 Jul 2026 |  3

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि 



हजारीबाग।सिख पंथ के छठे गुरु गुरु हरगोबिंद साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित विशेष कीर्तन दरबार में हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए।गुरुवाणी के मधुर कीर्तन का श्रवण कर गुरु महाराज के चरणों में श्रद्धा अर्पित की और संगत के साथ प्रकाश पर्व की खुशियां साझा कीं।



इस अवसर पर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि श्री गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज ने धर्म की रक्षा,मानवता की सेवा,साहस,त्याग और न्याय का जो संदेश दिया,वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है,उनका जीवन सत्य,सेवा और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण का अद्भुत उदाहरण है,जिससे प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए।



विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि गुरु साहिब के आदर्श हमें समाज में भाईचारा,सद्भाव और सेवा की भावना के साथ कार्य करने की सीख देते हैं।उनके बताए मार्ग पर चलकर ही एक मजबूत और समरस समाज का निर्माण किया जा सकता है।



विधायक प्रदीप प्रसाद ने गुरु हरगोबिंद साहिब जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को प्रकाश पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि गुरु महाराज का आशीर्वाद सभी पर बना रहे तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो।


ट्रेंडिंग