उपायुक्त ने 20वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप का किया निरीक्षण,खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

उपायुक्त ने 20वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप का किया निरीक्षण,खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

12 Jul 2026 |  3

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



रामगढ़।उपायुक्त ऋतुराज ने शनिवार को राजरप्पा स्थित सीसीएल प्रोजेक्ट स्टेडियम में आयोजित 20वीं सब-जूनियर राज्य स्तरीय बालिका खो-खो चैंपियनशिप 2026-27 का निरीक्षण किया। इस दौरान उपायुक्त ने प्रतियोगिता स्थल पर खिलाड़ियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आयोजन समिति एवं संबंधित अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।



निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ऋतुराज ने खेल मैदान,स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उपायुक्त ने कहा कि राज्य के विभिन्न जिलों से आईं प्रतिभागी खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।



उपायुक्त ऋतुराज ने खिलाड़ियों से भी संवाद किया और उन्हें पूरे उत्साह,अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उपायुक्त ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं टीम भावना का भी विकास करते हैं। उपायुक्त ने सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को शुभकामनाएं दीं।



इस अवसर पर आयोजन समिति के पदाधिकारी, जिला प्रशासन के अधिकारी, खेल विभाग के प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग