गोन्दूडीह 6 नंबर में जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी का हुआ भूमि पूजन

गोन्दूडीह 6 नंबर में जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी का हुआ भूमि पूजन

12 Jul 2026 |  2

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



केंदुआ। गोंदूडीह 6नंबर में उत्खनन को लेकर जीटीएस आउटसोर्सिंग कंपनी की भूमि पूजन का आयोजन किया गया।वहीं पोकलेन मशीन और वॉल्वो वाहन द्वारा कार्य का संचालन कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह और स्थानीय रैयत व असंगठित मजदूरों द्वारा नारियल फोड़कर किया गया।



 इस दौरान खनन स्थल पर सैंकड़ों की भीड़ उमड़ पड़ी। रैयतों और असंगठित मजदूरों के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई,जिसे मौजूद पुलिस अधिकारियों द्वारा समझा बुझाकर शांत कराया गया।



 विधि व्यवस्था कायम को लेकर केंदुआडीह, गोन्दूडीह,लोयाबाद,पुटकी,भगाबान्ध,मुनीडीह की पुलिस बल मुस्तैद रही। वहीं मौके पर जीटीएस कंपनी के गुरपाल सिंह,तीरथ सिंह,वाई के सिंह,हरिहर चौहान,राजेश यादव,टुनटुन यादव,संतोष यादव इत्यादि उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग