थाईलैंड में खोया पासपोर्ट,समंदर के रास्ते भारत में घुसा, रहस्यमयी ब्राउन

थाईलैंड में खोया पासपोर्ट,समंदर के रास्ते भारत में घुसा, रहस्यमयी ब्राउन

14 Jul 2026 |  10

 



महराजगंज।उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली में भारत-नेपाल सीमा के पास से अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन को गिरफ्तार किया गया है।ब्राउन बिना किसी वैध दस्तावेज के सीमा पार कर नेपाल जाने का प्रयास कर रहा था।सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने ब्राउन की सीमा पार करने की कोशिश नाकामयाब कर दी और उसे पकड़ लिया।जाॅर्डन ब्राउन की गिरफ्तारी से सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं। बताया जाता है कि भारत में तस्करी के लिए स्मगलर नेपाल का रास्ता ही अपनाते हैं।एक संदिग्ध विदेशी नागरिक की गिरफ्तारी कई सवाल खड़ा कर रही है।



भारत क्यों आया था ब्राउन



उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में भारत-नेपाल सीमा के पास अमेरिकी नागरिक जॉर्डन ब्राउन को नेपाल में प्रवेश करने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया है।अब सवाल उठ रहा है कि आखिर यह व्यक्ति कौन है,वह नेपाल जाने की कोशिश क्यों कर रहा था,उसके बाद दस्तावेज क्यों नहीं हैं, और उसका भारत आने का मकसद क्या था।



ब्राउन ने खुद को अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व कर्मचारी बताया...



जॉर्डन ब्राउन ने खुद को अमेरिकी नौसेना और स्पेशल फोर्सेज का पूर्व कर्मचारी बताया है।सुरक्षा एजेंसियां ब्राउन की पहचान और उसके दावों की जांच कर रही हैं। ब्राउन ने पूछताछ में बताया है कि वह ट्रेवल वीजा अमेरिका से थाईलैंड गया था। वहां पर उसका पासपोर्ट गुम गया।बाद में समुद्री मार्ग से श्रीलंका पहुंचा।वह वहां से पिछले साल 2 नवंबर को समुद्र के ही रास्ते से भारत आया था।



ब्राउन ने बताया कि वह भारत में करीब सात माह से गोवा में रह रहा था



जाॅर्डन ब्राउन ने बताया कि वह भारत में करीब सात माह से गोवा में रह रहा था।यहां से वह नेपाल जाना चाहता था,उसने यह भी कहा कि उसका पासपोर्ट बेंगलुरु में रहने वाले एक व्यक्ति के पास है।हालांकि उस व्यक्ति के बारे में ब्राउन कोई जानकारी नहीं दे सका। ब्राउन के कथनों में विरोधाभास देखा गया है। ब्राउन की बात कितनी सही है, पुलिस इसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।



कौन है महिला जिससे ब्राउन ने शादी की थी



जाॅर्डन ब्राउन ने बताया है कि वह नेपाल नाज नाम एक व्यक्ति से मिलने के लिए जा रहा था।नाज उसे गोवा में मिली था। ब्राउन ने यह भी दावा किया कि उसने अक्टूबर 2024 में उत्तराखंड की एक महिला,जो योग प्रशिक्षक है,उससे विवाह किया था।उस महिला से वह तीन साल पहले इटली में मिला था। अब सवाल यह है कि नेपाल का नाज नाम का व्यक्ति कौन है और उत्तराखंड की महिला कौन है।



फिलहाल अमेरिका के कैलिफोर्निया का निवासी बताने वाले 36 वर्षीय जॉर्डन ब्राउन को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है। ब्राउन बारे में दिल्ली में स्थित अमेरिकी दूतावास को जानकारी दे दी गई है।सुरक्षा एजेंसियां विदेशी नागरिक जाॅर्डन ब्राउन के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी हैं।


ट्रेंडिंग