पूर्वांचल सूर्य संवाददाता
चाईबासा।झारखंड जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मंत्री दीपक बिरुआ और विधायक जगत मांझी से मुलाकात की।इससे पहले चाईबासा परिसदन में एसोसिएशन की पांच सदस्यीय कार्यक्रम संचालन के लिये गठित टीम की बैठक हुई।बैठक में पत्रकार सुरक्षा कानून और आगामी राष्ट्रीय पत्रकार समागम कार्यक्रम की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया गया।
मंत्री और विधायक का बयान
मंत्री दीपक बिरुआ ने मुलाकात के दौरान कहा कि राज्य के पत्रकारों के हितों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार बेहद संवेदनशील है। पत्रकारों के हित में जल्द ही एक बड़ा और ठोस निर्णय सामने आएगा।
रिम्स में विशेष चिकित्सीय सुविधा की मांग
प्रदेश अध्यक्ष जीतेन्द्र ज्योतिषी के विशेष आग्रह पर राज्य के जरूरतमंद पत्रकारों को रांची के रिम्स में विशेष चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंत्री दीपक बिरुआ ने बढ़िया प्रस्ताव बताया। उन्होंने आश्वस्त किया कि वह इस प्रस्ताव को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के पास प्रमुखता से रखेंगे।
लोकतांत्रिक मूल्यों और अधिकारों की रक्षा
विधायक जगत मांझी ने कहा कि वर्तमान सरकार लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को प्रोत्साहित करने और उनकी रक्षा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। राज्य में कोई भी व्यक्ति अपने हक से वंचित नहीं रहेगा और पत्रकारों की सुरक्षा व चिंता सरकार के एजेंडे के केंद्र में है।
बैठक में एसोसिएशन की पांच सदस्यीय संचालन टीम के वरिष्ठ पत्रकार और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे,इनमें राकेश मिश्रा (वरिष्ठ पत्रकार),अनूप गुप्ता,मोहम्मद शमसी,अमित सिंह और तारीक सुल्तान शामिल थे।