जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस का किया निरीक्षण

22 Aug 2026 |  21

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता



पाकुड़।जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने शुक्रवार को ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में उन्होंने ने ईवीएम वेयर हाउस के विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने वहां रखे ईवीएम मशीन,सीसीटीवी कैमरे और अन्य उपकरणों की स्थिति और रखरखाव का जायजा लिया। 



बता दें कि जिला निर्वाचन पदाधिकारी को प्रत्येक माह और त्री मासिक वेयर हाउस की स्थिति का निरीक्षण करना होता है और रखरखाव एवं तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को समर्पित करना होता है।इसी संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी मेघा भारद्वाज ने निरीक्षण करते हुए निर्वाचन विभाग के कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया और प्रतिवेदन मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को भेजने का निर्देश दिया गया। 



इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी,मान्यता प्राप्त सभी राजनीतिक पार्टी के जिला अध्यक्ष/सदस्य और निर्वाचन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।


ट्रेंडिंग