इटखोरी की महिलाएं राखी बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

इटखोरी की महिलाएं राखी बनाकर बन रहीं आत्मनिर्भर

22 Aug 2026 |  23

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि



इटखोरी/चतरा।रक्षाबंधन को लेकर इटखोरी प्रखंड की आजीविका मिशन से जुड़ी दर्जनों महिलाएं राखी निर्माण में जुट गई हैं।महिलाएं मोती,रंगीन धागे,कुंदन,मिरर समेत विभिन्न सजावटी सामग्रियों से आकर्षक डिजाइन की राखियां बना रही हैं।



ग्रामीण महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।इसी क्रम में महिलाओं को राखी बनाने का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं घर और समूह स्तर पर अपनी सुविधा के अनुसार राखियां तैयार कर रही हैं।



महिलाओं का कहना है कि राखी निर्माण के लिए घर से बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ती है।परिवार की जिम्मेदारी निभाते हुए खाली समय में राखी बनाकर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं।इससे समय का सदुपयोग होने के साथ उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।



राखी निर्माण में महिलाएं पारंपरिक के साथ आधुनिक डिजाइन का भी इस्तेमाल कर रही हैं।इन राखियों की बिक्री समूहों के माध्यम से की जाएगी।



राखी निर्माण में सुनैना देवी,हिना कुमारी,सीमा कुमारी,सरिता देवी,रूपा देवी,नीतू कुमारी,संगीता देवी,मोनिका देवी और कांति देवी समेत कई महिलाएं जुटी हैं।


ट्रेंडिंग