सिंदरी।पवित्र श्रावण महिने के आखिरी सोमवार को शहरपुरा शिव मंदिर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग मंत्री सोनू गिरी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में शहरपुरा शिव मंदिर में स्थापित नर्मदेश्वर शिवलिंग का उज्जैन के महाकाल की तरह अलंकार, भष्म आरती और गंगा आरती का आयोजन किया गया।
इस संदर्भ में शहरपुरा शिव मंदिर में प्रेसवार्ता कर विश्व हिंदु परिषद बजरंग दल के विभाग मंत्री सोनू गिरी ने इस आशय की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान में नर्मदेश्वर शिवलिंग का महाकाल रुपी अलंकार व साज सज्जा, भष्म आरती, डमरू आरती की जाएगी।इस अनुष्ठान के लिए वाराणसी से पंडित दीपक तिवारी सहित नौ सदस्यीय टीम सिंदरी पधार रही है। इस टीम के साथ शिव मंदिर के पंडित तिवारी जी और पंडित अमर झा भी धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग करेंगे। इसके बाद शिव मंदिर स्थित तालाब के समीप उत्तर प्रदेश के वाराणसी की तर्ज पर भव्य गंगा आरती संपन्न होगा। अनवरत भंडारा के साथ कार्यक्रम समाप्त होगा।
सोनू गिरी ने सिंदरी के सभी सनातनियों से अनुरोध किया है कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनावें।
इस मौके पर विजय सिंह, रंजीत कुमार निषाद, रोहित सिंह, नीरज गिरी, सिंटू सिंह, विनोद यादव, रवि कुमार, मुकुल भगत, दिलीप कुमार, देव कर्मकार, विशाल कुमार, विनोद कुमार, अयान धर, विवेक शर्मा, अमित कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।