डहरे टुसू पर्व को लेकर मउभंडार में बैठक, पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे लोग

डहरे टुसू पर्व को लेकर मउभंडार में बैठक, पारंपरिक परिधान में शामिल होंगे लोग

31 Dec 2023 |  4581

जमशेदपुर। बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से अगले वर्ष 7 जनवरी को आयोजित डहरे टुसू पर्व को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में बैठकें आयोजित कर लोगों को पर्व के दिन शामिल होने की अपील की जा रही है। बैठक में तय हुआ कि गालुडीह एवं घाटशिला के हर गांव से युवा एक-एक चौड़ल के साथ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस दौरान सभी लोग पारंपरिक परिधान में भी रहेंगे। मंच से जुड़े दीपक रंजीत ने बताया कि पिछले बार गालुडीह एवं घाटशिला क्षेत्र से लगभग 20 हजार से ज्यादा लोगों का भागीदारी थी। इसबार उससे ज्यादा लोगों के आने की संभावना है। इसके लिए गांव-गांव में इसका प्रचार किया जा रहा है।-


ट्रेंडिंग