डायरिया पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू 

डायरिया पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू 

31 Aug 2024 |  13

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,पाकुड़।जिले के लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत करमाटांड़ पंचायत के बड़ा कुड़िया गांव में भारतीय जनता पार्टी के नेता शिव प्रसाद पहाड़िया के नेतृत्व में पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष पाकुड़ सह भारतीय जनता पार्टी के नेता बाबूधन मुर्मू डायरिया पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे।पीड़ित लोगों से मिलकर उन्होंने पीड़ितों को फल वितरण किया। 

 

बाबूधन मुर्मू ने पीड़ितों को हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।भाजपा नेता ने गांव के लोगों को कहा कि लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से झामुमो चालीस साल से सत्ता में काबिज होकर बैठे हैं, लेकिन पीने के पानी के लिए चापाकल, जलमिनार का कार्य नहीं किया। अगर आज लिट्टीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के लिए 217 करोड़ योजना का कार्य पूरा किया होता तो ये पानी का दुर्दशा नहीं होता।झामुमो सरकार आदिवासी के लिए शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध नहीं करा पाना सबसे बड़ा दुर्भाग्य है। 

 

ग्राम प्रधान कालीदास पहाड़िया और होपनमेय टुडू ने कहा कि हम सब ग्रामीण झरना का गंदा पानी पीने को विवश है। शुद्ध पीने का पानी उपलब्ध होता तो डायरिया जैसे बीमारी नहीं पनपता। बाबूधन मुर्मू ने कहा कि आने वाला विधानसभा चुनाव में लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी को जिताने का कार्य करिए क्षेत्र वासियों का अवश्य विकास होगा। 

 

मौके पर तरुण कुमार सहा, कैलाश प्रसाद सिंह, मनोज शाह, श्यामलाल मुर्मू, रमेश पहाड़िया, मोहन लाल, नारे पहाड़िया, कूदो पहाड़िया, माडी पहाड़िया, देवा पहाड़िया, थामस पहाड़िया सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग