पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण,हजारीबाग। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सैनिकों के शौर्य को सम्मानित करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी चौपारण मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग शामिल हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी और मुकेश सिन्हा ने संयुक्त रूप से की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि यह विजय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदृष्टि,मजबूत नेतृत्व और भारतीय सेना के पराक्रम का परिणाम है,जिसने पाकिस्तान को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। राजेन्द्र चंद्रवंसी ने कहा कि भाजपा हमेशा सैनिकों के मान-सम्मान और राष्ट्रभक्ति के लिए प्रतिबद्ध रही है।
बता दें कि इस कार्यक्रम ने क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल पैदा किया और स्थानीय लोगों में सेना के प्रति गर्व की भावना को और प्रबल किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद सदस्य रामस्वरूप पासवान, पूर्व अध्यक्ष गजाधर प्रसाद, महामंत्री आशीष सिंह, विकास यादव, युवा मोर्चा अध्यक्ष रंजन सिंह, बलराम दागी, मुखिया मोहन साहू, मंटू सिंह, मनीष सिंह, सुमन सिंह, राजेश रावानी, भरत शर्मा, सुभाष कुमार, सुनील शेखर, नमेधारी यादव, प्रदीप चंद्रवंशी, तपेश्वर ठाकुर, मुकेश सिंह, राजकुमार सिंह, अमर सिंह, विनोद यादव सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।