ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के प्रति जताया आभार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के प्रति जताया आभार

23 May 2025 |  21

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर निकाली तिरंगा यात्रा, भारतीय सेना के प्रति जताया आभार

 

पाकिस्तान को करारा जवाब देकर भारतीय सेना ने दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया: मनोज कुमार यादव

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बरही।भारतीय सेना द्वारा हाल ही में ऑपरेशन सिंदूर की गौरवशाली सफलता और देश की रक्षा में समर्पित वीर सैनिकों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी बरही के तत्वाधान में गुरुवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष भगवान केशरी और संचालन पूर्वी मंडल अध्यक्ष विजय यादव ने किया। देशभक्ति से ओतप्रोत तिरंगा यात्रा भगवती मंदिर स्थित भाजपा कार्यालय से आरंभ होकर बरही चौक होते हुए तिलैया रोड, हजारीबाग रोड, गया रोड होते हुए बरही चौक तक निकाली गई।

 

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य भारतीय सेना की वीरता, बलिदान और पराक्रम के प्रति संपूर्ण समाज की ओर से आभार व्यक्त करना था। इस तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव मुख्य रूप से शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सामाजिक संगठन, आम नागरिक उत्सव पूर्वक शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथ में तिरंगा लहरा रहा था और भारत माता की जय जैसे गगन भेदी नारे गूंज रहे थे। 

 

इस अवसर पर विधायक मनोज कुमार यादव ने कहा कि सेना केवल हमारी सीमाओं की रक्षा नहीं करती, बल्कि देशवासियों के आत्मविश्वास और गौरव की भी रक्षा करती है। आज हर भारतवासी को ऑपरेशन सिंदूर पर गर्व है, हम सैनिकों को सिर्फ सलाम नहीं करते, बल्कि उन्हें दिल से धन्यवाद भी देते हैं। 

 

जिप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव ने कहा कि हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया है कि भारत की सुरक्षा अटूट है, यह यात्रा उनके शौर्य को सम्मान देने की हमारी छोटी सी कोशिश है। 

 

विधायक प्रतिनिधि सह भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर हमारी सेना की अद्वितीय साहस, अनुशासन और रणनीति कुशलता का प्रतीक है। यह तिरंगा यात्रा हमारे वीर सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का एक विनम्र प्रयास है। 

 

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा नेता रंजीत चंद्रवंशी, विहिप जिला सह मंत्री सह जीप प्रतिनिधि गुरुदेव गुप्ता, मुखिया मोतीलाल चौधरी, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, सचिन यादव, परमेश्वर यादव, अरुण चंद्रवंशी, दीनानाथ यादव, मुखिया नारायण यादव, पूर्व मुखिया रमेश ठाकुर, अशोक यादव, युगल यादव, सहदेव यादव, दिनेश यादव, राजकुमार केशरी, विपिन सिंहा, श्याम सिंहा, मुकेश कुमार, दिनेश साव, प्रमोद सिंह, रोहित कुमार, दिनेश यादव, पिंटू यादव, सुजीत कुमार, कार्तिक प्रसाद, सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग