सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल,एदलहातू मोराबादी में करम पर्व संध्या पूर्व समारोह का आयोजन 

सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल,एदलहातू मोराबादी में करम पर्व संध्या पूर्व समारोह का आयोजन 

03 Sep 2025 |  29

 

पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,रांची। सेंट गेब्रियल एंड मोनिका स्कूल,एदलहातू मोराबादी में करम पर्व संध्या पूर्व समारोह के मौके पर स्कूल के बच्चों के बीच करम पर्व का संदेश और आज के युग में इस पर्व का महत्व और बच्चों द्वारा करम कथा सुनाई गई।बच्चों ने और शिक्षक शिक्षिकाओं ने पारंपरिक करमा गीत और नृत्य से बहुत ही सुंदर माहौल बनाया। 

 

निदेशक डॉक्टर सुषमा केरकेट्टा ने अपने संदेश में कहा कि भाई बहन का यह पवित्र पर्व एवं प्रकृति से हमेशा जुड़कर रहना और कर्म को ही धर्म मानना यह करम पर्व हमें सिखाता है और आपसी मेल प्रेम, सहयोग, सहभागिता और शांति स्थापित करना यही इस पर्व का संदेश है। हमें हर धर्म और उनके रीति रिवाज एवं विचारों का सम्मान करना सीखना चाहिए। 

 

इस मौके पर बच्चों ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में स्कूल की शिक्षक और शिक्षिकाएं भी शामिल हुईं।

ट्रेंडिंग