वनबंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की दो दिवसीय वार्षिक सभा का शुभारंभ आज

वनबंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की दो दिवसीय वार्षिक सभा का शुभारंभ आज

03 Sep 2025 |  36

वनबंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की दो दिवसीय वार्षिक सभा का शुभारंभ आज

 

महिला सशक्तिकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर होगी चर्चा 

 

पूर्वांचल सूर्य संवाददाता,रांची। वन बंधु परिषद राष्ट्रीय महिला समिति की दो दिवसीय वार्षिक सभा का शुभारंभ 3 सितंबर बुधवार को होटल चाणक्य बैनर में होगा। इस सभा में महिला सशक्तिकरण सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। 

 

इस संबंध में मंगलवार को होटल बीएनआर चाणक्य में आयोजित प्रेस वार्ता में राष्ट्रीय महिला समिति के पदधारियों ने बताया कि एकल वनबंधु परिषद भारतवर्ष का सबसे बड़ा सेवा संगठन है, जो ग्रामवासियों की शिक्षा एवं पंचमुखी विकास के माध्यम से ग्रामोत्थान के लिए 1989 से सतत् कार्यरत और प्रयासरत हैं।संगठन का जन्म झारखंड के धनबाद से हुआ।

 

पदाधिकारियों ने बताया कि 38 नगरों में संगठन के चैप्टर्स सतत कार्यरत है।नगरवासियों के अनुदान से ही ग्राम में विद्यालय का संचालन होता है।  नगर और ग्राम के बीच सेतुरूप में कार्यरत संगठन हमारे देश का स्वाभिमान है।
11 नवंबर 2011 में राष्ट्रीय महिला समिति की स्थापना हुई।  संपूर्ण भारत में 36 समितियां बन गई है। झारखंड की तीनों समितियां रांची,जमशेदपुर व धनबाद इस राष्ट्रीय बैठक का आतिथ्य कर रही हैं। 

 

 राष्ट्रीय महिला समिति की राष्ट्रीय अध्यक्ष इंदौर निवासी विनीता जाजू और सचिव पुणे निवासी अंजलि तापड़िया  ने बताया कि 30 समितियों का प्रतिनिधित्व इस दो दिवसीय बैठक में रहेगा।वनबन्धु परिषद की पूरी टीम अपने आप में एक सेना है और सभी कार्यकर्ता व हमारे सेवावृति इसके सैनिक जो लगन और निष्ठा से देशोत्थान के इस कार्य के प्रति समर्पित है।

 

उन्होंने कहा कि पंचमुखी शिक्षा के माध्यम से हम गांव के नौनिहाल बच्चों में लिख रहे हैं परिवर्तन की कहानी, चाहे सांस्कृतिक परिवर्तन हो या सामाजिक वनबंधु परिषद का एक ही लक्ष्य है।सुदूर गांवों में घर-घर में शिक्षा व परिवर्तन का दीप जले।एकल युवा नगर में गुरुकुल शिक्षा के माध्यम से बच्चों को संस्कारित कर रहे हैं ताकि वह मुख्य धारा से जुड़ सके।हम टैबलेट व लैपटॉप के माध्यम से इ-शिक्षा की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कदम छोटे हो या बड़े, रुकने नहीं चाहिए। 

 

 प्रेस वार्ता में अनुपमा राजगढ़िया रांची महिला समिति अध्यक्ष,रेखा जैन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,विनीता जाजू महिला समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष,जयश्री गोयल महिला समिति पूर्वी क्षेत्र अध्यक्ष,किरण देबुका जमशेदपुर महिला समिति अध्यक्ष,अंचल किंगर,उत्सव पाराशर,विशेष केडिया,अभिनव मित्तल सहित अन्य उपस्थित थे।

ट्रेंडिंग