मोंथा चक्रवात से प्रभावित धान फसलों का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

मोंथा चक्रवात से प्रभावित धान फसलों का उपायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण

03 Nov 2025 |  20

 



पूर्वांचल सूर्य संवाददाता, पाकुड़।उपायुक्त मनीष कुमार ने पाकुड़ प्रखंड के बहिरग्राम और झिकरहाटी पंचायतों में मोंथा चक्रवात से प्रभावित धान फसलों की स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने खेतों में जलजमाव, फसलों की क्षति और किसानों की समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली। 



उपायुक्त मनीष कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों के साथ है और हर संभव राहत सुनिश्चित की जाएगी। उपायुक्त ने कृषि पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसल क्षति का आकलन पारदर्शी और त्वरित तरीके से किया जाए। 



उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक कृषक मित्र अपने क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का जियो- टैग फोटो रिपोर्ट तैयार करें, ताकि नुकसान का सटीक मूल्यांकन संभव हो सके। उपायुक्त ने कहा कि किसानों के हित सर्वोपरि हैं। किसी भी पात्र किसान को राहत या मुआवजे से वंचित नहीं रखा जाएगा।



 उपायुक्त मनीष कुमार कृषि पदाधिकारियों को बीमा कंपनी के साथ समन्वय स्थापित कर फसल क्षति का त्वरित और सटीक मूल्यांकन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।निरीक्षण के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे।


ट्रेंडिंग