गिरिडीह में होगा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन,17 नवंबर से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय खेलो महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
गिरिडीह में होगा सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन,17 नवंबर से 19 नवंबर तक तीन दिवसीय खेलो महोत्सव का होगा भव्य आयोजन
03 Nov 2025 | 18
पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह।युवाओं को खेल और फिटनेस के क्षेत्र में प्रोत्साहन देने के के लिए गिरिडीह में नवंबर में सांसद खेल महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया अभियान का हिस्सा है,इसका लक्ष्य युवाओं में खेल भावना और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देना है।
सांसद खेल महोत्सव के बारे में जानकारी देते हुए सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री के दिशा-निर्देशन में इस आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है।महोत्सव के दौरान जिले में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें क्रिकेट,कबड्डी, फुटबॉल,एथलेटिक्स,बैडमिंटन, तीरंदाजी, वॉलीबॉल समेत कई अन्य खेल शामिल रहेंगे।चौधरी ने कहा कि गिरिडीह में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और इस महोत्सव के माध्यम से जिले के उभरते खिलाड़ी अपने कौशल का प्रदर्शन कर सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर मिलेगा, जिससे जिले की प्रतिभाओं की गूंज दिल्ली तक सुनाई देगी।
इस मौके पर आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष गुड्डू यादव,जीपीएल चेयरमैन मोहम्मद इरशाद, गिरिडीह जिला क्रिकेट संघ के सचिव संतोष तिवारी, संयुक्त सचिव आलोक रंजन, खेल प्रेमी शम्स आलम, अविनाश यादव, मेराज खान, रूपेश, अमन और आयुष सहित कई खेल प्रेमी मौजूद रहे।