आध्यात्मिक नगरी काशी में देव दीपावली का भव्य शुभारंभ,सीएम योगी ने जलाया पहला दीप,25 लाख दीयों से जगमग हुए घाट

आध्यात्मिक नगरी काशी में देव दीपावली का भव्य शुभारंभ,सीएम योगी ने जलाया पहला दीप,25 लाख दीयों से जगमग हुए घाट

05 Nov 2025 |  17

 



वाराणसी।आध्यात्मिक नगरी काशी में देव दीपावली का भव्य शुभारंभ हुआ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नामो घाट पर पहला दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। 25 लाख दीयों से गंगा घाट जगमगा उठे।पूरे घाट क्षेत्र में धार्मिक अनुष्ठान,सांस्कृतिक कार्यक्रम और आतिशबाज़ी ने माहौल को आलोकित कर दिया।गंगा तट पर सजी लाखों दीयों की रोशनी ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।जगमगाते दीपों की मनमोहक छटा देखने हजारों श्रद्धालु और पर्यटक जुटे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं दीं। 



देव दीपावली पर अस्सी घाट से लेकर राजघाट तक के 84 घाटों को लाखों दीयों से सजाया गया।इस दौरान गंगा आरती,सांस्कृतिक कार्यक्रम,शास्त्रीय संगीत और आतिशबाज़ी ने पूरे वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया। घाटों पर देश-विदेश से आए श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।दीयों की सजावट सबको आकर्षित कर रही थी। कोई सेल्फी ले रहा था तो कोई फोटो।वीडियो और रील बनाने की भी होड़ मची रही।प्रशासन की ओर से सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए व्यापक प्रबंध किए गए थे। नगर निगम और स्वच्छता कर्मियों ने घाटों की सफाई और सजावट में विशेष योगदान दिया।


ट्रेंडिंग