बिहार विधानसभा चुनाव में जोरशोर से प्रचार कार्य में लगी हैं अंबा प्रसाद

बिहार विधानसभा चुनाव में जोरशोर से प्रचार कार्य में लगी हैं अंबा प्रसाद

07 Nov 2025 |  18

बिहार विधानसभा चुनाव में जोरशोर से प्रचार कार्य में लगी हैं अंबा प्रसाद



लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ किया प्रचार



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,बड़कागांव। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय सचिव बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद बिहार विधानसभा चुनाव में जोरशोर से प्रचार कार्य में लगी हुई हैं।इसी कड़ी में लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश कुमार अनीश के समर्थन में एक विशाल और अभूतपूर्व रैली का आयोजन किया गया,जिसमें प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ अंबा प्रसाद ने मंच साझा किया।



जन समर्थन कार्यक्रम के सफल आयोजन के पश्चात अंबा प्रसाद ने कहा कि सड़कों पर उमड़ा भारी जन सैलाब सिर्फ एक भीड़ नहीं,बल्कि परिवर्तन की लहर है।लखीसराय की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब बदलाव होकर रहेगा और लखीसराय विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अमरेश की जीत सुनिश्चित है।



अंबा प्रसाद ने बिहार वासियों से कहा कि सभी के सहयोग से हम एक मजबूत, समृद्ध और खुशहाल लखीसराय  और खुशहाल बिहार बनाएंगे। आपका साथ ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।


ट्रेंडिंग