प्रधान गुरुद्वारा में सिख संत बाबा नीम सिंह की मनाई गई जयंती,लंगर का हुआ आयोजन 

प्रधान गुरुद्वारा में सिख संत बाबा नीम सिंह की मनाई गई जयंती,लंगर का हुआ आयोजन 

31 Jan 2026 |  19

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,गिरिडीह। शहर के प्रधान गुरुद्वारा साहिब में सिख संत बाबा नीम सिंह की जयंती श्रद्धा,भक्ति और धार्मिक उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर पूरी तरह से भक्तिमय वातावरण में नजर आया।मेयर प्रत्याशी अर्जुन बैठा को सिख समाज ने शाबाशी दी।गुरुद्वारे में बाबा दीप सिंह जन्मदिवस पर शाल देकर सम्मानित किया।



सुबह से ही बड़ी संख्या में सिख संगत सहित अन्य समुदायों के श्रद्धालु गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेककर बाबा नीम सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की।



जयंती के मौके पर विशेष दीवान का आयोजन मेयर प्रत्याशी अर्जुन बैठा के द्वारा किया गया।सिख समाज से मेयर के पद के आशीर्वाद,मौका और सहयोग मांगा।रागी जत्थों द्वारा मधुर शबद-कीर्तन प्रस्तुत किया गया। कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु साहिब के उपदेशों के साथ-साथ बाबा नीम सिंह के जीवन दर्शन,सेवा,त्याग और नाम-सिमरन के महत्व से अवगत कराया गया। 



वक्ताओं ने कहा कि बाबा नीम सिंह जी सिख धर्म के महान संत थे,जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन मानव सेवा,सादगी और भाईचारे के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने समाज को समानता, प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया।



जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब में गुरु का अटूट लंगर आयोजित किया गया। लंगर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर सेवा में गुरुद्वारा कमेटी के सदस्यों और सेवादारों ने पूरे समर्पण भाव से सेवा निभाई।



कार्यक्रम के अंत में विश्व शांति, सुख-समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना के साथ अरदास की गई, जिसके साथ बाबा नीम सिंह की जयंती का आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


ट्रेंडिंग