पालोजोरी में आज से गूंजेगी श्री रामकथा की गूंज,भव्य कलश यात्रा के साथ होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ, तैयारियां पूर्ण

पालोजोरी में आज से गूंजेगी श्री रामकथा की गूंज,भव्य कलश यात्रा के साथ होगा नौ दिवसीय अनुष्ठान का शुभारंभ, तैयारियां पूर्ण

07 Mar 2026 |  6

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पालोजोरी,देवघर।पालोजोरी क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आज शनिवार का दिन विशेष आध्यात्मिक महत्व लेकर आ रहा है।लखी मंदिर परिसर में नौ दिवसीय भव्य श्री रामकथा का आयोजन होने जा रहा है।श्री राधा कृष्णा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित इस श्री रामकथा को लेकर पालोजोरी का पूरा वातावरण अभी से भक्तिमय हो चुका है।



वृंदावन के विख्यात कथावाचक करेंगे अमृत वर्षा



इस धार्मिक आयोजन की मुख्य विशेषता यह है कि कथा का वाचन वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक कुलदीप जी महाराज द्वारा किया जाएगा। महाराज जी के भजनों और ओजस्वी वाणी से रामकथा सुनने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूर-दराज के गांवों के श्रद्धालुओं में भी भारी उत्साह है।



आज निकलेगी भव्य कलश यात्रा,घाट की हुई सफाई



कार्यक्रम का श्रीगणेश शनिवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।कलश यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए अर्जुन बाबा और उनके सहयोगियों ने सराहनीय पहल करते हुए पालोजोरी छठ घाट की विशेष रूप से साफ-सफाई की है। जल भरने के लिए घाट को पूरी तरह तैयार कर लिया गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



समिति ने की प्रबुद्ध जनों से सहभागिता की अपील



श्री राधा कृष्णा सेवा समिति ने क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और प्रबुद्ध जनों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने की विनम्र अपील की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन पूरे समाज का है और इसे ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी और सहयोग अत्यंत आवश्यक है।


ट्रेंडिंग