पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन जारी करे आधिकारिक आईडी कार्ड,मुन्ना कापरी

पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन जारी करे आधिकारिक आईडी कार्ड,मुन्ना कापरी

07 Mar 2026 |  11

पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन जारी करे आधिकारिक आईडी कार्ड,मुन्ना कापरी



देवघर के पत्रकारों को मिले जिला प्रशासन का आईडी कार्ड, मुन्ना कापरी ने डीपीआरओ को लिखा पत्र



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,देवघर।इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन की देवघर जिला इकाई ने जिले भर में कार्यरत पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से महत्वपूर्ण मांग की है।एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष मुन्ना कापरी ने इस संबंध में जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी और उपायुक्त देवघर को एक औपचारिक पत्र ईमेल के माध्यम से भेजकर पत्रकारों के लिए जिला स्तरीय आधिकारिक पहचान पत्र निर्गत करने का अनुरोध किया है।



फर्जी पत्रकारों पर लगाम और सुरक्षा है उद्देश्य



जिलाध्यक्ष मुन्ना कापरी ने कहा कि देवघर एक अंतरराष्ट्रीय धार्मिक और प्रशासनिक केंद्र है।यहां श्रावणी मेला,वीआईपी मूवमेंट और बड़े सरकारी आयोजनों के दौरान पत्रकारों को कवरेज में अक्सर पहचान की समस्या आती है। मुन्ना कापरी ने जोर देकर कहा कि बोकारो जैसे अन्य जिलों की तर्ज पर देवघर में भी प्रशासन द्वारा कार्ड जारी होने से न केवल कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, बल्कि फर्जी पत्रकारों की आड़ में होने वाली अनैतिक गतिविधियों पर भी लगाम लगेगी।



मीडिया संस्थानों के सहयोग से बनेगी सूची



एसोसिएशन ने मांग की है कि जिला प्रशासन संबंधित मीडिया संस्थानों के प्रमुखों से प्राधिकार पत्र प्राप्त कर सक्रिय और मान्यता प्राप्त पत्रकारों की सूची तैयार करे और उन्हें अधिकृत परिचय पत्र प्रदान करे।मुन्ना कापरी ने स्पष्ट किया कि संगठन इस पूरी प्रक्रिया में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करने के लिए तत्पर है ताकि क्षेत्र में स्वस्थ पत्रकारिता का माहौल बना रहे।

इसमें प्रशासन से इस दिशा में शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की।


ट्रेंडिंग