पालोजोरी में भक्ति का शंखनाद,भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रामकथा की हुई शुरुआत 

पालोजोरी में भक्ति का शंखनाद,भव्य कलश यात्रा के साथ नौ दिवसीय श्री रामकथा की हुई शुरुआत 

08 Mar 2026 |  17

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,पालोजोरी,देवघर।आध्यात्मिक नगरी पालोजोरी के लखी मंदिर परिसर में शनिवार को भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला।श्री राधा कृष्णा सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य श्री रामकथा का शुभारंभ एक विशाल एवं भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ।



भक्तिमय वातावरण में निकली कलश यात्रा



शनिवार सुबह लखी मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई।इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं ने पारंपरिक परिधानों में सिर पर कलश धारण कर हिस्सा लिया। यह यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर पालोजोरी के विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों से होते हुए स्थानीय छठ घाट पहुंची। घाट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा और पुनः भ्रमण करते हुए मंदिर परिसर वापस पहुंचे।



वृंदावन के कथावाचक का हुआ भव्य स्वागत



इस धार्मिक आयोजन की मुख्य विशेषता वृंदावन के सुप्रसिद्ध कथावाचक कुलदीप जी महाराज की उपस्थिति रही। महाराज जी ने स्वयं कलश यात्रा के दौरान विभिन्न चौक-चौराहों का भ्रमण किया,जहां भक्तों ने उनका भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं में उनके मुखारविंद से रामकथा सुनने को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।



स्वच्छता और व्यवस्था की मिसाल



कार्यक्रम को सुव्यवस्थित करने के लिए अर्जुन बाबा और उनके सहयोगियों ने विशेष पहल की।कलश यात्रा से पूर्व पालोजोरी छठ घाट की व्यापक स्तर पर साफ-सफाई की गई, ताकि जल भरने के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



समिति की अपील



श्री राधा कृष्णा सेवा समिति ने क्षेत्र के प्रबुद्ध जनों और तमाम गणमान्य नागरिकों से इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने की अपील की है। समिति के सदस्यों ने कहा कि आगामी नौ दिनों तक पालोजोरी का वातावरण राममय रहेगा और यह आयोजन पूरे समाज के सहयोग से ऐतिहासिक बनेगा।


ट्रेंडिंग