चौपारण प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन,ताजपुर आंगनवाड़ी केंद्र 4 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं मुखिया

चौपारण प्रखंड के आंगनबाड़ी केंद्रों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का हुआ आयोजन,ताजपुर आंगनवाड़ी केंद्र 4 में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं मुखिया

09 Mar 2026 |  14

 



पूर्वांचल सूर्य प्रतिनिधि,चौपारण।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चौपारण प्रखंड के आंगनवाड़ी केंद्रों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया।कार्यक्रम ताजपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र ताजपुर 4 की सेविका सीमा गहलोत की अध्यक्षता में हुआ।



इस कार्यक्रम मैं बतौर मुख्य अतिथि के रूप में ताजपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी उपस्थित थी,इस दौरान गोधभराई रस्म,पोषण जागरूकता,स्वास्थ्य जांच शिविर और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं,इसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य,अधिकारों और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। 



कार्यक्रम सहायक समाहर्ता सह सहायक दंदाधिकारी हज़ारीबाग़ प्रशिक्षु आईएएस आनंद शर्मा के निर्दशनुसार प्रखंड विकास पदाधिकारी नितेश भास्कर और प्रखंड बाल विकास पदाधिकारी संजय यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूकता प्रदान करने का प्रयास किया गया।ताजपुर,काठम्बा,बिरहोर टोला,चैथि,चौपारण,सिंघरावा,बेलाही आदि पंचायतों में आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यक्रम अस्ययोजित किये गए। कार्यक्रम क़ो आयोजित करने में ABF नीति आयोग,प्रखंड के सभी महिला प्रायवेक्षिका आंगनबाड़ी सेविका,सहायिका आदि का सहयोग रहा।



आयोजन की मुख्य बातें,स्वास्थ्य और पोषण



आंगनबाड़ी ताजपुर 4 के गांव और अन्य केंद्रों पर गर्भवती और धात्री महिलाओं को पौष्टिक आहार का वितरण किया गया।



रस्म और सम्मान



झारखंड और अन्य स्थानों पर गोदभराई की रस्म की गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया गया।



जागरूकता



महिलाओं के अधिकारों और लैंगिक समानता पर चर्चा की गई।



बच्चों के लिए गतिविधियां



रामबाग के आंगनबाड़ी नंद घर में बच्चों को पानी की बोतलें वितरित की गईं।यह दिन महिलाओं की सामाजिक,आर्थिक,सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने के लिए मनाया गया।



कार्यक्रम में अभिमन्यु प्रसाद भगत,समाजसेवी बैजू गहलोत,वार्ड सदस्य मनीषा कुमारी,सेविका शकीला ख़ानम,सुनिता कुमारी,चंपा देवी,अंजनी देवी,अंजू देवी,रेखा देवी,काजल देवी,जशवंति देवी सीता देवी,निशु देवी, पिंकी देवी, अमृता देवी, शांति देवी, रंजू देवी, बबिता देवी, सीतल कुमारी, काजल कुमारी प्रियंका कुमारी, सोनी देवी, पूजा देवी समेत अनेकों महिलाएं एवं किशोरीयां उपस्थित थी।


ट्रेंडिंग